Mamta Kulkarni biography Hindi

Mamta Kulkarni biography Hindi – Mamta Kulkarni

नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में बात करने वाले हैं बॉलीवुड की अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की बायोग्राफी ( Mamta Kulkarni biography Hindi ) और कई महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में।

Mamta Kulkarni
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

90 के दशक के चर्चित अभिनेत्री जो अपनी खूबसूरती और अपनी अदाकारी से एक दो नहीं बल्कि करोड़ों दिलों पर राज किया। बेहतरीन फिल्मों में काम किया और दर्शकों को खूब मनोरंजन किया। और खूब लोकप्रियता बटोरी। लेकिन ममता कुलकर्णी जितनी लोकप्रियता बटोरी उससे ज्यादा उन्होंने विवादों में भी रही, जिससे उन्हें फिल्मी दुनिया से दूर होना पड़ा। और बाद में वो एक साध्वी बन गई। चलिए जानेंगे आज के इस आर्टिकल में ममता कुलकर्णी से जुड़ी हर छोटी बड़ी बातें।

ममता कुलकर्णी का जन्म और फैमिली (Birth and family of Mamta Kulkarni )

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में एक मध्यवर्गीय ब्राह्मण मराठी परिवार में हुआ था। ममता का असली नाम ममता मुकुंद कुलकर्णी है।बॉलीवुड में आने से पहले ममता का पद्मावती हुआ करता था। ममता की दो बहने हैं जिसका नाम मिथिला एवं  मोलिना है। ममता की मां आध्यात्मिक महिला रही जो धर्म कर्म पूजा पाठ से जुड़ी रही। ममता कुलकर्णी ने भी सबसे पहले अपने मां से ही संस्कार ली थी और उन्हीं के रास्ते पर धर्म-कर्म पर चल पड़ी थी।

ममता कुलकर्णी की शिक्षा ( Education of Mamta Kulkarni )

ममता कुलकर्णी ने मुंबई से सेंट जोसेफ कॉन्वेंट से शिक्षा प्राप्त की थी। ममता कुलकर्णी कभी नहीं चाहती थी कि वह एक एक्ट्रेस बनेगी बल्कि वह तो कुछ अलग करना चाहती थी  लेकिन ममता की मां ने ममता की खूबसूरती को देखते हुए ममता को फिल्मों में काम करने को कहा इसके बाद ममता ने फिल्मों में आए। क्योंकि ममता की मां खुद एक अभिनेत्री बनना चाहती थी लेकिन वह नहीं बन पाई इसलिए अपने बच्चों को अभिनेत्री बनना चाहती थी।

ममता कुलकर्णी की फिल्मी करियर ( Mamta Kulkarni  film Career )

ममता कुलकर्णी 90 के दशक के खूबसूरत और बोल्ड अभिनेत्री रही। उनकी फिल्मी करियर की शुरुआत 1991 में हुई थी। उनकी पहली हिंदी फिल्म मेरे दिल तेरे लिए थी। और 2002 तक बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करती रही। अपनी 11 साल की फिल्मी करियर में उन्होंने 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, गोविंदा जैसी कई सुपरस्टार के साथ उन्होंने काम किया। उनकी कुछ बेहतरीन फिल्में।  करण अर्जुन, आशिक आवारा, नसीब, सबसे बड़ा खिलाड़ी,क्रांतिवीर, आंदोलन,छुपा रुस्तम, घातक,वक्त हमारा है, बजी , जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

ममता कुलकर्णी का 2 विवादों से नाम जुड़ रहा। 1 ममता ने 1993 में एक चर्चित मैगजीन को टॉपलेस फोटोशूट करवाया था, जिसके सामने आते ही देश भर में उनके खिलाफ माहौल बनने लगा था। लेकिन ममता की  टॉपलेस फोटो उस समय ब्लैक में बिकी थी। मगर जब विवाद बढ़ने लगा था तो ममता को इसके लिए ₹15000 का जुर्माना भरना पड़ा था।2 ममता का नाम अंडरवर्ल्ड से भी जोड़ा गया था। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जाता है की फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने से पहले ही उनका अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन हो गया था। इसलिए उन्हें एक बड़ी फिल्म से बाहर निकाल दिया गया था। बाद में उन्होंने छोटा राजन से फोन करवाया। इसके बाद वह फिल्म उन्हें फिर से मिल गई थी। लेकिन इन सभी खबरों को ममता ने गलत और झूठी खबरें ही बताया।

ममता कुलकर्णी की पति ( Husband of Mamta Kulkarni )

Husband of Mamta Kulkarni Vicky Goswami

साल 2016 में ममता कुलकर्णी का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आया। ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से ममता की शादी की खबरें खूब चली। लेकिन ममता ने खुद बताई कि वह रिलेशनशिप में विक्की ( Vicky Goswami )के साथ जरूर था लेकिन शादी नहीं की थी। अब उन दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं है।

ममता कुलकर्णी कुल संपत्ति ( Mamta Kulkarni Net Worth )

  • रिपोर्ट के मुताबिक ममता कुलकर्णी की कुल संपत्ति लगभग 10 मिलियन यानी ₹85 करोड रुपए की है। यह संपत्ति उन्होंने बॉलीवुड में काम करने के दौरान ही अर्जित किया था।
  • फिल्मों से दूर होने के बाद ममता ने अपनी कमाई का ज्यादातर पैसा। प्रॉपर्टी और दूसरे बिजनेस में इन्वेस्ट किया।
  • फिल्मों के अलावा उन्होंने विज्ञापनों से भी अच्छी खासी कमाई की।

ममता कुलकर्णी संक्षिप्त जीवनी – Mamta Kulkarni Brief Biography

नाम           ममता कुलकर्णी
उप नाम      ममता मुकुंद कुलकर्णी
संन्यास नाम     महामंडलेश्वर ममतानंद गिरी
जन्म तारीख 20 अप्रैल 1972
जन्म अस्थान मुंबई महाराष्ट्र
उम्र (2025 तक )      53 वर्ष
जाती         ब्राह्मण मराठी 
धर्म             हिन्दू

ममता कुलकर्णी नया नाम ( Mamta Kulkarni New Name

ममता कुलकर्णी थे वह अब महामंडलेश्वर ममतानंद गिरी

ममता कुलकर्णी एक बार फिर से चर्चाओं में बनी हुई है।प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में संन्यास लिया जो पहले ममता कुलकर्णी थे वह अब महामंडलेश्वर ममतानंद गिरी के नाम से जानी जाती हैं। किन्नर अखाड़े के द्वारा महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई है।

किन्नर अखाड़े क्या है ( What is Kinnar Akhara )

किन्नर अखाड़ा भारत के धार्मिक संगठनों में एक अनूठा अखाड़ा है जो समाज में सनातन धर्म और धर्म के प्रचार में एक अग्रिम भूमिका निभाता है। धर्म और मानवता को बढ़ावा देता है। यह संगठन समाज में ट्रांसजेंडर समाज को। अधिकार और सम्मान के लिए कार्य कर्ता है। धर्म और अध्यात्म के माध्यम से समाज में बड़े छोटे का भेदभाव को मिटाने का प्रयास करता है।

महामंडलेश्वर क्या होता है ( What is Mahamandaleshwar )

महामंडलेश्वर एक ऐसा पद है जो किसी भी अखाड़े के प्रमुख या उच्च अधिकारी को दिया जाता है। यह पद व्यक्ति के साधना सेवा धार्मिक योगदान के आधार पर दिया जाता हैं। ममता कुलकर्णी को इस पद पर आसीन होने का अर्थ है कि उन्होंने इन सभी का पालन करने का निश्चय किया है।

दोस्तो आप सभी को Mamta Kulkarni biography Hindi की ये जानकारी केशी लगी अगर आपको अच्छी लगी तो आप अपने सभी दोस्तो के साथ शेयर करें। अगर आपको कोई जानकारी देनी है तो आप Comment करके दे सकते है। आप सभी को धन्यवाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top