नमस्कार दोस्तों आज के इस ब्लॉग में जानेंगे दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal Net Worth 2025 के बारे में कितनी संपत्ति के मालिक है। और कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जो आप के लिए जरूरी हो सकता है।
अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुके है। भारतीय राजनीति में हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। Arvind Kejriwal के ऊपर कई प्रकार के आरोप और प्रत्यारोप लगते रहते हैं। जिसके कारण हमेशा चर्चा में बने रहते हैं लोग इनके बारे में हमेशा इनके बारे में जानकारी चाहते है। जिसके बारे में यहां बताया गया है।
अरविंद केजरीवाल नेटवर्थ – Arvind Kejriwal Net Worth
भारतीय नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejeiwal) के नेटवर्थ के बारे में वर्ष 2025 में हुए दिल्ली चुनाव के दौरान चुनावी हलफनामे में दिए गए जानकारी के मुताबिक बताया जाता है। कि उनके पास कुल लगभग 4.2 करोड़ रूपये की संपति है। वहीं इनके पास अगर कैस की बात करें तो इन्होंने बताया है कि इनके पास कुल 50 हजार रूपये नगद है और अलग अलग बैंक अकाउंट में कुल 2.69 रूपये जमा है।
Also Read

अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के हिसार जिले के सिवनी खेड़ा गांव में हुआ था . वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़े है। इनके पिताजी गोविंद राम केजरीवाल इलेक्ट्रिक इंजीनियर थे और माँ गीता देवी हाउस वाइफ थी।
अरविंद केजरीवाल का शिक्षा
अगर बात अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Education) की शिक्षा कि करें तो अरविंद की शुरुआती पढ़ाई हिसार के कैंपस स्कूल और सोनीपत के होली चाइल्ड स्कूल से हुई।
अरविंद केजरीवाल कब पास की IIT JEE परीक्षा
अरविंद केजरीवाल ने 12 वीं के बाद IIT JEE परीक्षा की तैयारी की और वर्ष 1985 में परीक्षा पास की इस परीक्षा में उन्हें 563 वीं रैंक आया था जिसके बाद उनको IIT खरग पुर में दाखिला मिल गया। जहां से उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग का कोर्स पूरा किया।
1989 में मिल गई थी नौकरी
Arvind Kejriwal : IIT खड़गपुर से बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अरविंद केजरीवाल को टाटा स्टील में नौकरी मिल गई। उन्होंने वर्ष 1989 में नौकरी ज्वाइन कर ली लेकिन सिर्फ तीन साल बाद वर्ष 1992 में उन्होंने छूटी लेकर UPSC की तैयारी शुरू कर दी।
पहली बार में UPSC परीक्षा पास की
Arvind Kejriwal UPSC : केमिकल ने अपने पहले हीं प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर लिया और 1993 में भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के लिए चयनित हो गए। लेकिन अरविंद केजरीवाल का सपना IAS बनने का था, इस लिए उन्होंने फिर से UPSC की परीक्षा दी लेकिन दूसरी बार भी उनका चयन IRS के लिए ही हुआ। जिसके बाद उन्होंने IRS में ही काम करना जारी रखा और 1995 में आयकर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर बन गए।
राजनीतिक जीवन से पहले अरविंद केजरीवाल एक समाज सेवी के रूप में जाने जाते थे जिसके लिए उन्हें वर्ष 2006 में रमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
ये भी पढ़ें :-Narendra Modi Biography Hindi – नरेन्द्र मोदी जीवन परिचय – Pm Modi
अरविंद केजरीवाल पत्नी और बच्चे
Arvind Kejriwal Wife And Kids : अरविंद केजरीवाल ने IRS अफसर सुनीता से शादी की जो मैसूर में उनके साथ ही पढ़ती थी अरविंद और सुनीता के दो बच्चे है। बेटी का नाम हर्षिता और बेटा का नमा पुलकित है।
अरविंद केजरीवाल नेटवर्थ 2025
Arvind Kejeiwal Net Worth 2025 : अरविंद केजरीवाल के बारे में दिल्ली चुनाव 2025 में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनावी हलफनामे में अपनी कुल और पारिवारिक संपति 4.2 करोड़ की बताई है। जिसमें इनकी निजी संपत्ति 1.73 करोड़ रूपये शामिल है। इन्होंने बताया कि इनके पास कोई कार नहीं है। लेकिन इनके पत्नी के पास एक बालेनो कार है। और केजरीवाल के वार्षिक आय में गिरावट आई है।
अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) के हलफनामे के अनुसार इनके पास कुल अचल संपत्ति 1.7 करोड़ रूपये की है। और इनकी पत्नी की अचल संपत्ति 1.5 करोड़ की है। जब की केजरीवाल के पास 50 हजार रूपये कैस है। और इनके पत्नी के पास 42 हजार नगदी बताई गई है।
निष्कर्ष :-
आज के हमारे इस आर्टिकल में हमने आप को इस आर्टिकल में हम ने Arvind Kejriwal Net Worth 2025 और अरविंद केजरीवाल कितनी संपत्ति के मालिक है और अरविंद केजरीवाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में आप सभी के साथ साझा किए है। आशा करते है कि आप सभी को अच्छा लगा होगा। अगर अच्छा लगा है तो अपने परिवार दोस्तो के साथ इस आर्टिकल को साझा करे। धन्यवाद आप सभी को।