आज के इस ब्लॉग में जानेंगे भारत के एक उभरते युवा क्रिकेट खिलाड़ी Nehal Wadhera Biography In Hindi के बारे में जिसमें इनके जीवन से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है।

नेहाल वढेरा की जीवन परिचय : इंडिया में क्रिकेट का इतिहास काफी लंबा रहा है। एक से बढ़ कर एक क्रिकेट खिलाड़ी रहे है जिन्होंने खूब नाम, पैसा, शोहरत, क्रिकेट खेलकर बनाया लेकिन जब से भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत हुई है तब से एक से बढ़कर एक खिलाड़ी आए और अपना बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सब का दिल जीत लिया। ऐसे हीन एक खिलाड़ी है। जिसका नाम है नेहाल वढेरा जो अपनी बल्लेबाजी से सबको चौंकाते रहते हैं। तो चलिए जानते हैं भारत के इस युवा खिलाड़ी के बारे हर छोटी बड़ी जानकारी।
नेहाल वढेरा कौन है – Who is Nehal Vadhera
नेहाल वढेरा एक भारतीय उभरते क्रिकेटर है, जो घरेलू क्रिकेट टीम पंजाब पंजाब के लिए खेलते हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और लेग ब्रेक गेंदबाजी भी करते है। वह भारतीय अंडर -19 टीम के लिए खेल चुके हैं। नेहाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस और पंजाब के लिए अभी तक खेलें हैं।
Also Read

नेहाल वढेरा की बायोडाटा
पूरा नाम (full Name) | नेहाल वढेरा |
उपनाम (Nickname) | नेहाल |
जन्म तारीख (Date of birth) | 4 दिसंबर 2000 |
जन्म अस्थान (Place of Birth) | पंजाब के लुधियाना |
उम्र (Age) | 24 साल 2025 तक |
शिक्षा (Education) | स्नातक |
पेशा (profession) | क्रिकेटर |
IPL चयन (IPL Selection) | मुंबई, पंजाब |
भूमिका (Role) | बल्लेबाजी |
बल्लेबाजी (Batting) | बाएं हाथ के बल्लेबाज |
गेंदबाजी (Bowling) | लेग ब्रेक गेंदबाजी |
पिता का नाम (Father name) | कमल वढेरा |
माता का नाम (Mother name) | गुरप्रीत वढेरा |
भाई (Brother) | ज्ञात नहीं |
बहन (Sister) | रिदम वढेरा |
जाती (Caste) | |
धर्म (Religion) | हिंदू धर्म |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारत |
नेहाल वढेरा का जन्म और फैमिली – Nehal Wadhera Det of birth family
नेहाल वढेरा का जन्म 4 दिसंबर 2000 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था। उनके पिता का नाम कमल वढेरा है, जो एक बिजनेस मेन है, और उनके माँ का नाम गुरप्रीत वढेरा है जो एक हाउस वाइफ है। उनकी एक बड़ी बहन है जिसका नाम रिदम वढेरा है। नेहाल वढेरा को बचपन से हीं क्रिकेट खेलना बहुत पसंद था 9 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था।
ये भी पढ़ें :- Zeeshan Ansari Biography In Hindi – जीशान अंसारी जीवन परिचय, Net Worth, Wiki, Age, Wife, Caste, IPL Cricket Career
नेहाल वढेरा की शिक्षा – Nehal Wadhera Education
नेहाल की शिक्षा की बात करें तो सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, सराभा नगर लुधियाना से 10 वीं तक की पढ़ाई की इसके बाद उन्होंने बीसीएम आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12 वीं की पढ़ाई पूरी की नेहाल ने पंजाब के लुधियाना के सतीश चंद्र धावन सरकारी कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल किया। उन्होंने लुधियाना जिला क्रिकेट अकादमी से क्रिकेट की प्रशिक्षण लिया।
नेहाल वढेरा घरेलू क्रिकेट करियर – Nehal Wadhera Domestic Cricket Career
नेहाल वढेरा 2015 – 16 में पंजाब अंडर -16 टीम के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया था। इसके बाद वह पंजाब अंडर – 19 टीम के साथ विजय मर्चेंट ट्रॉफी और कुछ बेहर ट्रॉफी में खेला 529 रन बनाए।
नेहाल एक प्रतियोगिता में लुधियाना अंडर – 23 क्रिकेट टीम के हिसा थे जहां उन्होंने 414 गेंदों में 578 रन बनाए जिसमें 42 चौके और 37 छक्के लगाए और बरी तेजी से रन बनाए। इसी के साथ पंजाब क्रिकेट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। वह मान्यता प्राप्त किसी भी क्रिकेट के किसी भी अस्तर पर 200, 300, 400 और 500 रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए। इसके लिए उनको 51,000 हजार रूपये नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया था।
नेहाल पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए गुजरात के खिलाफ 3 जनवरी 2023 को अपना पहला सेंचुरी 123 रन की बेहतरीन क्रिकेट खेला। इसके बाद 2022-23 में रणजी मैच में मध्य प्रदेश के खिलाफ 214 रन बना कर अपनी पहली डबल सेंचुरी लगाई।
नेहाल वढेरा 17 जुलाई 2018 को श्रीलंका के खिलाफ भारत की अंडर -19 टीम के लिए अपना पहला मैच खेला जिसमे इन्होंने 82 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने भारत अंडर -19 ए और अंडर -19 ग्रीन टीमों के लिए भी खेला।
नेहाल वढेरा आईपीएल करियर और डेब्यू – Nehal Wadhera IPL Cricket Career
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद नेहाल वढेरा को मुंबई इंडियंस ने 2022 में 20 लाख रूपये देकर अपने टीम में शामिल किया। एक भी मैच खेलने को नहीं मिला। फिर 2023 में मुंबई ने नेहाल वढेरा को रिटेन किया 20 लाख रूपये में उन्होंने 2 अप्रैल 2023 को रॉयल चैलेंजर बैंगलौर के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया जिसमें उन्होंने 13 गेंदों में 21 रन बनाए जिसमें एक छक्का लगाया जो 101 मीटर का था स्टेडियम से बाहर गया था।
नेहाल वढेरा को 2024 में मुंबई ने रिटेन किया 20 लाख रूपये देकर अपने टीम में शामिल किया। इस आईपीएल सीजन में नेहाल 6 मैच खेले जिसमें 109 रन बनाए। IPL 2025 मेगा ऑक्शन नीलामी में नेहाल वढेरा को पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ रूपये देकर अपने टीम में शामिल किया है।
नेहाल वढेरा की डेब्यू – Nehal Wadhera Debut
- फस्ट क्लास – गुजरात के खिलाफ 30 – 5 जनवरी 2023 को।
- लिस्ट ए – बड़ौदा के खिलाफ 23 नवंबर 2023 को किया।
- आईपीएल – रॉयल चैलेंजर बंगलुरु के खिलाफ 2 अप्रैल 2023 को किया।
नेहाल वढेरा नेटवर्थ – Nehal Wadhera Net Worth
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नेहाल वढेरा की नेटवर्थ 4.50 करोड़ रूपये के आस पास है। ये सभी पैसे IPL और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए मोटा पैसा कमाते है।
FAQ
1 नेहाल वढेरा कौन है?
Ans:- नेहाल वढेरा एक भारतीय क्रिकेट है जो घरेलू क्रिकेट पंजाब के लिए खेलते हैं। आईपीएल में मुंबई, और पंजाब के लिए खेलते है।
2 नेहाल वढेरा का जन्म कब और कहां हुआ था?
Ans :- नेहाल वढेरा का जन्म 4 दिसंबर 2000 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था।
3 नेहाल वढेरा उम्र कितनी है?
Ans :- नेहाल वढेरा 24 वर्ष 2025 तक।
4 नेहाल वढेरा आईपीएल में किस टीम से खेलते हैं?
Ans :- नेहाल वढेरा पहले मुंबई और अब पंजाब के लिए आईपीएल खेलते है।
5 नेहाल वढेरा की गर्लफ्रेंड कौन है।
Ans :- नेहाल वढेरा की गर्लफ्रेंड की कोई जानकारी नहीं है।
6 नेहाल वढेरा को आईपीएल 2025 में कितना पैसे मिला?
Ans :- नेहाल वढेरा को आईपीएल 2025 में पंजाब ने 4.20 करोड़ रूपये देकर अपने टीम में शामिल किया ।
निष्कर्ष :-
आज के हमारे इस आर्टिकल में हमने आप को भारत के युवा क्रिकेटर नेहाल वढेरा के जीवन और परिवार क्रिकेट करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे सरल भाषा में आप सभी के साथ साझा किए है। आशा करते है कि आप सभी को अच्छा लगा होगा। अगर अच्छा लगा है तो अपने परिवार दोस्तो के साथ इस आर्टिकल को साझा करे। धन्यवाद आप सभी को।