Actor Shakti Kapoor

Actor Shakti Kapoor – Shakti Kapoor biography Hindi

नमस्कार दोस्तों आज के इस ब्लॉग मे बात करेंगे हिंदी फिल्म के बेमिसाल अभिनेता शक्ति कपूर ( Actor Shakti Kapoor ) के बारे में।जिन्होंने हिन्दी फिल्म में एक अलग पहचान बनाया है। कॉमेडियन का किरदार हो या विलेन का हर किरदार दमदार तरीके से निभाया। और दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाया।

Shakti Kapoor biography Hindi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

40 सालों से भी ज्यादा फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है शक्ति कपूर 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में न कोई जान पहचान ना कोई स्पोर्ट। लेकिन फिर भी शक्ति कपूर ने ना केवल बॉलीवुड में अपना जगह बनाने में कामयाबी हासिल की और बॉलीवुड में एक खुद का मुकाम भी बनाया।  चलिए अब जानते है शक्ति कपूर की पुरी जानकारी विस्तार से।

शक्ति कपूर शुरुआती जीवन ( shakti kapoor early life )

शक्ति कपूर का जन्म 3 सितंबर 1952 को दिल्ली के करोल बाग इलाके में हुआ था। शक्ति कपूर के पिता का नाम सिकंदर लाल कपूर था। माता का नाम सुशील कपूर था जो एक हाउस वाइफ थी। उनके पिता एक लेटर मास्टर थे। दिल्ली के कनॉट प्लेस में इनका एक खुद का दुकान भी हुआ करता था। शक्ति कपूर का असली नाम है सुनील कपूर जो इनके पिता ने नाम रखा था। सिकंदर लाल कपूर अपने छोटे से घर में चार बच्चों के साथ खुशी-खुशी रह रहे थे। लेकिन शक्ति कपूर से वह हमेशा परेशान रहते थे क्योंकि शक्ति कपूर बचपन से ही शरारती हुआ करते थे।

शक्ति कपूर की पढ़ाई ( shakti kapoor’s education )

शक्ति कपूर बचपन से ही शरारती थे। इनका मन स्कूल में पढ़ाई में काम और शरारत करने में ज्यादा लगता था। इसके चलते इन्हें कई स्कूल से निकाल दिया गया था। जैसे तैसे इन्होंने 12 वीं  पास की और स्पोर्ट्स कोटा से दिल्ली के करोड़ी मल कॉलेज में एडमिशन मिल गया।शक्ति कपूर क्रिकेट के एक बढ़िया खिलाड़ी थे। इसलिए इन्हें दिल्ली के नामी कॉलेज में दाखिला मिला था।

शक्ति कपूर कॉलेज की टीम से क्रिकेट खेलने भी लगे और आस-पास नाम भी अच्छा खासा होने लगा, लेकिन टीम के कप्तान के गर्लफ्रेंड से इनका अफेयर हो गया यह बात जब टीम के कप्तान को पता चला तो शक्ति कपूर को टीम से ही बाहर निकाल दिया। इसके बाद शक्ति कपूर कॉलेज में काम ही दिखाई देते थे और अपने दोस्तों के साथ गुंडागर्दी करते ही नजर आते थे। उनके इन्हीं हरकतों से उ पिता सिकंदर लाल कपूर काफी परेशान रहा करते थे। अक्सर शक्ति कपूर और उनके पिता में कहां सुनी हो जाया करता था लेकिन शक्ति कपूर पर इसका कोई असर नहीं पढ़ता था।

शक्ति कपूर को कॉलेज के दिनो से मॉडलिंग का काम मिलने लगा था ( Shakti Kapoor started getting modeling work since his college days )

जिस पान की दुकान पर अक्सर  सिगरेट पीने के लिए जाया करते थे। वही पान दुकान के मालिक इनसे कहा कि तुम्हें या तो फिल्मों में काम करना चाहिए या मॉडलिंग करना चाहिए। किस्मत ने भी साथ दिया और इन्हें पहले ऑफर भी आ गया। मॉडलिंग करने का यह एक मॉडलिंग की। उसके बाद उनके पास हमेशा मॉडलिंग का ऑफर आने लगा। लेकिन उन दोनों जितना पैसा  मॉडलिंग से कमाते थे। वह दोस्तों के साथ शराब और सिगरेट में उड़ा दिया करते थे।

ट्रैवल एजेंसी खोलना चाहते थे शक्ति कपूर ( Shakti Kapoor wanted to open a travel agency)

किसी तरह से कॉलेज खत्म होने के बाद शक्ति कपूर के पिता ने शक्ति कपूर को लेकर चिंतित रहने लगे।  पिता ने शक्ति कपूर से कहा कि तुम मेरे दुकान का आधा हिस्सा ले लो और ट्रैवल एजेंसी खोलो क्योंकि शक्ति कपूर के पास ट्रैवल एजेंसी का जानकारी थी। कॉलेज के दिनो में कुछ दिनों के लिए इन्होंने ट्रैवल एजेंसी में काम किया था।शक्ति कपूर ट्रैवल एजेंसी खोलने वाला ही था कि तभी इनके पिता अपने दुकान में आधा हिस्सा देने से इनकार कर दिया।

FTII पहुंचे शक्ति कपूर ( Shakti Kapoor reached FTII )

शक्ति कपूर को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि अब वह करें तो कर क्या। लेकिन इसी दौरान उन्हें पता चला कि उनका दोस्त FTII Pune में। एडमिशन लेने की तैयारी कर रहा है। दोस्तों को देखकर इन्होंने भी फॉर्म भर दिया।सोचा था कि अगर एडमिशन नहीं भी हुआ तो पुणे घूमेंगे तो लेकिन जितने भी इनके दोस्त था, सभी को रिजेक्ट कर दिया गया और सिर्फ इनको ही एडमिशन वहां पर मिल गया।

शक्ति कपूर की करियर ( shakti kapoor’s career )

शक्ति कपूर की शुरुआती फिल्मी सफर काफी मुश्किलों भरा रहा था। उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत 1977 में आई फिल्म अलीबाबा मरजीना से की थी। इस फिल्म को कादर खान ने निर्देशित किया था। यह फिल्म कुछ खास नहीं चली लेकिन इसके बाद इन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे।

और बढ़िया काम भी किया, लेकिन जिसकी तलाश थी शक्ति कपूर को वह अभी तक हाथ नहीं लगी थी। मगर 1980-81 में उनकी फिल्म कुर्बानी, रॉकी फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में एक अभिनेता के तौर पर पहचान दिलाई। हिम्मतवाला और हीरो इन दोनों फिल्मों में शक्ति कपूर ने विलन का किरदार निभाया और पूरी तरह से बॉलीवुड में छा गए।

1990 का दौर आया शक्ति कपूर ने कॉमेडी फिल्मों मे काम करना शुरु कर दिया था। कॉमेडियन के लिए शक्ति कपूर को फिल्मफेयर के लिए नामित किया गया। और एक बार डेविड धवन के फिल्म राजा बाबू मे नंदू का किरदार निभाने के लिए इन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। शक्ति कपूर हिंदी बंगाली  आसामी और अन्य भाषाओं की फिल्में की है।

शक्ति कपूर की पत्नी ( shakti kapoor’s wife )

अगर शक्ति कपूर की निजी जिंदगी की बात करे तो इन्होंने शिवांगी कोल्हापुरे से शादी की है। शिवांगी कोल्हापुरे 80s ओर 90s के बरा नाम रह चुकी अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन है।

एक फिल्म शिवांगी कोल्हापुरे और शक्ति कपूर साथ में कर रहे थे यही इन दोनों को प्यार हो गया। लेकिन शक्ति कपूर के साथ शिवांगी कोल्हापुरे  के माता पिता को बिल्कुल पसंद नहीं आया। जिसके बाद शिवांगी पे नजर रखने लगे घर से बाहर जाने पर रोक लगा दिया गया।

एक दीन जब शिवांगी को मौका मिला को सीधा घर से भाग कर शक्ति के घर पहुंच गई। इस के बाद दोनो ने शादी कर ली। लेकिन शिवांगी के माता पिता नाराज हुए और सारा रिश्ता तोड़ लिया ।हालांकि जब शक्ति और शिवांगी को बेटा सिद्धांत कपूर हुए तो नाराजगी खत्म हुआ और शक्ति को अपना दामाद मान लिया।

लता मंगेशकर के दामाद लगते है शक्ति कपूर

बहुत कम लोग जानते है की शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी और महान गायिका लता मंगेशकर आपश में रिश्तेदार है। शिवांगी कोल्हापुरे के पीता लता मंगेशकर चचेरे भाई थे। इस लिए शक्ति कपूर लता मंगेशकर के दामाद लगते है।

शक्ति कपूर से जुड़े विवाद ( Controversy related to Shakti Kapoor )

  • शक्ति कपूर की जीवन में कई तरह के विवाद रहे है।साल 200 में शक्ति कपूर की एक फिल्म रिलीज हुई थी। जिसका नाम था मेरे आगोश मे। इस फिल्म में कुछ ऐसे शीन थे। जिसे सामने आने के बाद बबाल हो गया था। दरअसल उस शीन में महिला टॉपलैस थी और शक्ति कपूर  उस पर रेप अटेम्प्ट कर रहे थे। शक्ति कपूर की काफी आलोचना हुई थी।
  • 2005 में एक एस्टिंग ऑपरेशन इंडिया टीवी ने जारी किया था। जिसमे शक्ति कपूर एक्ट्रेस को अपने साथ फिजिकल होने को कहते हुऐ नजर आएंगे थे। इसके बदले फिल्मों में एक्ट्रेस को काम दिलाने को वादा करते है। इसके बाद काफी बबाल हुआ था।
  • शक्ति कपूर ने काफी सफाई दी थी लेकिन सफाई कम नहीं आई थी। उस दौरान शक्ति कपूर ने कई लोगो का नाम लिया था। उसमें एक थी प्रीति जिंटा जिसके बाद प्रीती जिंटा ने शक्ति को रियल विलेन बताया और बॉलीवुड से बैन करने की मांग की थी।

शक्ति कपूर कुल संपत्ति ( shakti kapoor net worth )

पिछले कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री कम करने वाले शक्ति कपूर आज करोड़ों के मालिक है। शक्ति कपूर के नेटवर्थ 36 -38 करोड़ रुपया है। वह एक्टिंग के अलावा रियलिटी शोज और ब्रांड प्रमोशन से लाखो रुपए कमाते है।

शक्ति कपूर संक्षिप्त जीवनी ( Shakti Kapoor Brief Biography )

नाम    सुनील कपूर
फिल्मी नाम शक्ति कपूर
जन्म तारीख  3 सितंबर 1952
जन्म अस्थान  नई दिल्ली भारत
उम्र    68 वर्ष ( 25 तक )
नागरिक  भारत
कॉलेज कारोरी मल कॉलेज नई दिल्ली
एजुकेशन   वाणिज्य मे स्नातक
पिता का नाम सिकंदर लाल कपूर
माता का नाम  सुशील कपूर
भाई   प्रवीण ओर रश्मी कपूर
बहन  रेणु कपूर
धर्म हिन्दू  
डेब्यू फिल्म       अलीबाबा  मरजीना   

शक्ति कपूर के बचे ( Shakti Kapoor children)

शक्ति कपूर के दो बचे है एक बेटा और एक बेटी। बेटी श्रद्धा कपूर आज बॉलीवुड के बड़े नाम बन चुकी है।हालांकि उनका बेटा उनके तरह कामयाब नहीं हो पाया।

कदर खान शक्ति कपूर की जोड़ी (kadar khan shakti kapur pair)

कदर खान के साथ शक्ति कपूर की जोड़ी काफी मशहूर हुई। इन दोनों ने साथ में 100 फिल्में किए। कादर खान शक्ति कपूर की लोकप्रियता की आलम ये था कि फिल्म के पोस्टर में हीरो हीरोइन के साथ इन्हें भी जगह दी जाती थी।

दोस्तो आप सभी को actor Shakti Kapoor की ये सभी जानकारी केशी लगी हमे आप Comment करके जरूर बताएं। शक्ति कपूर की कोई जानकारी आप के पाश है। तो हमें जरूर भेजे। धन्यवाद आप सभी को।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top